समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश आपका हार्दिक अभिनंदन करती हैं
॥ युवा सोच ॥
॥ युवा जोश ॥

॥ समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद ॥

श्रध्देय नेताजी अमर रहें | डॉ. लोहिया अमर रहें
जनेश्वर मिश्र अमर रहें | श्री अखिलेश यादव ज़िंदाबाद
॥ असली साथ ॥
॥ असली विकाश ॥

Responsive Ad Slot

॥ श्रद्धेय नेताजी अमर रहें ॥


नई खबर

latest

आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा एटा के अलीगंज की यही पुकार पीडीए लाएगा परिवर्तन इस बार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज एटा जनपद के नगला डांडी में शहीद मेजर के.पी. सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। 

एटा के अलीगंज की यही पुकार पीडीए लाएगा परिवर्तन इस बार
    इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का काम जनता को धोखा देना है। भाजपा पहले दिन से धर्म का इस्तेमाल राजनीति के लिए करती आ रही है। धोखा देना भाजपा का व्यवहार, धंधा और रणनीति है। भाजपा लोगों के हक और सम्मान छीनने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में लोगों में गैरबराबरी बढ़ी है। इसी गैरबराबरी को खत्म करने के लिए समाजवादी पार्टी ने पीडीए का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। लोग परेशान हैं। अस्पतालों में गरीब को इलाज नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने अपने सात साल के कार्यकाल में एक भी जिलास्तर का अस्पताल नहीं बनाया जहां गरीबों का इलाज हो सके। इस सरकार ने 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया। प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा कर परेशान करती है और बदनाम करती है। जनता विपक्षी गठबंधन इंडिया के पक्ष में मतदान कर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा सरकार जनता के सवालों से बचने के लिए सांसदों को निलम्बित कर दिया। जनता को सावधान रहना होगा। अगर ये फिर सरकार में आये तो जनता के वोट का अधिकार छीन लेंगे। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा को यूपी में सभी 80 सीटों पर हरायेगा। भाजपा हारेगी तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। लोगों के पास नौकरी, रोजगार नहीं है। लोग नौकरी, रोजगार नहीं मांगे इसलिए भाजपा जनता को गुमराह करने में लगी है। इस सरकार में किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। आलू, किसान, गन्ना किसान, धान किसानों को फसल का लागत मूल्य नहीं मिला। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की सच्चाई जान चुकी है। इस बार उत्तर प्रदेश भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।
       (राजेन्द्र चौधरी)
         मुख्य प्रवक्ता















 

Newer Post अगली खबर Older Post Home
Don't Miss
© 2019 - समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश all rights reserved
YADUVANSHI GROUP के द्वारा डिज़ाइन