समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश आपका हार्दिक अभिनंदन करती हैं
॥ युवा सोच ॥
॥ युवा जोश ॥

॥ समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद ॥

श्रध्देय नेताजी अमर रहें | डॉ. लोहिया अमर रहें
जनेश्वर मिश्र अमर रहें | श्री अखिलेश यादव ज़िंदाबाद
॥ असली साथ ॥
॥ असली विकाश ॥

Responsive Ad Slot

॥ श्रद्धेय नेताजी अमर रहें ॥


नई खबर

latest

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज संत रविदास जयंती मनाई गई

Shri Mulayam Singh Yadav ji | Shri Akhilesh Yadav ji | Shri Deepnarayan Singh Yadav ji | Shri Chandrapal Singh Yadav ji | Yaduvanshi Chandraprakash Yadav


समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज संत रविदास की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा संत रविदास की समता, बंधुत्व, सौहार्द और ऊंच-नीच के विरोध की विचारधारा को अपनाने और आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी कृतसंकल्प हैं।
    सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, एसआरएस यादव तथा अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. ने भी संत रविदास को पुष्पांजलि अर्पित की।
    श्री अखिलेश यादव का मानना है कि संत रविदास जी समाज सुधारक थे, महान क्रांतिकारी थे और स्वतंत्र चिंतक थे। उन्होंने कर्मकाण्ड और अंधविश्वासों का डटकर विरोध किया। समाज को एक नई दिशा दी। एकता, भाईचारा और समानता का संदेश दिया। उनका कहना था कि सभी मनुष्य एक समान हैं। मानव-मानव में भेद नहीं करना चाहिए। मानव सेवा ही वास्तविक धर्म है।
     श्री यादव का यह भी कहना है कि संत रविदास जी ने अपना कोई पंथ स्थापित नहीं किया किन्तु उनके अनुयायी देश के हर हिस्से में मिलते हैं। गुरूग्रंथ साहब में भी उनके पद संगृहीत है। मीराबाई सहित अनेक महिलाओं के लिए संत प्रवर ने अध्यात्म के मार्ग खोले। वे कहते थे कि श्रम की प्रतिष्ठा और श्रम साधना ही संसार में सुखशांति का सरल साधन है। भक्ति और सत्संग में रमे रहने के बावजूद वे आजीविका के लिए पुश्तैनी धंधा करते रहे थे।
      इस अवसर पर सर्वश्री सर्वेश अम्बेडकर, अरविन्द गिरि, राजवर्धन जाटव, पासी जयवीर सिंह, डाॅ0 रामसूरत, आलोक कुमार, मोहित सिंह गौतम, कपिल कुमार, महेश, वेदप्रकाश, डाॅ0 नवरत्न, डाॅ0 रमेशचंद्रा, मुनीर अहमद, कपिल कुमार, डाॅ0 लक्ष्मण कुमार, मनोज कुमार, संतोष गौतम, पवन पुनिया, अशोक अम्बेडकर, शुभम सोनकर, संजय हंसराज, वीरेन्द्र कुमार, आशीष कुमार तथा सौरभ कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

~ यदुवंशी चंद्रप्रकाश यादव ईशानगर
Website: www.mychandraprakashyadav.blogspot.com/
Facebook: https://www.facebook.com/chandraprakashyadavjee/
Instagram: https://www.instagram.com/chandraprakashyadav1/
Pinterest: https://www.pinterest.com/1chandraprakash/
Twitter: https://www.twitter.com/2chandraprakash/
Newer Post अगली खबर Older Post Home
Don't Miss
© 2019 - समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश all rights reserved
YADUVANSHI GROUP के द्वारा डिज़ाइन