॥ समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश ज़िंदाबाद ॥
॥ युवा सोच ॥
॥ युवा जोश ॥


श्रध्देय नेताजी अमर रहें | डॉ. लोहिया अमर रहें
जनेश्वर मिश्र अमर रहें | श्री अखिलेश यादव ज़िंदाबाद
॥ विकास की बहार ॥
॥ समाजवादी सरकार ॥

Responsive Ad Slot

॥ श्रद्धेय नेताजी अमर रहें ॥


Showing posts with label Punyatithi. Show all posts
Showing posts with label Punyatithi. Show all posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज डॉ0 राममनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए

No comments

Saturday, October 12, 2024

 समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
        प्रकाशन/प्रसारण हेतु-    दिनांकः12.10.2024
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज डॉ0 राममनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए कहा है कि हम उनके सपनों का समाजवादी भारत बनाने का सपना पूरा करने का संकल्प लेते है। डॉ0 राममनोहर लोहिन ने देश में हर तरह से भेदभाव के खात्में, और जाति तोड़ने का आव्ह्ान किया था। हर स्तर पर हो रहे भेदभाव का विरोध किया था। समाजवादी व्यवस्था से ही गरीबी मिटेगी। पढ़ाई में भेदभाव मिटेगा। डॉ0 राममनोहर लोहिया की दाम बांधो नीति से ही महंगाई, गरीबी दूर होगी। लोहिया जी ने सप्तक्रांति के माध्यम से समाज में खुशहाली का रास्ता दिखाया था।





    श्री अखिलेश यादव आज यहां गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में पहुंचकर समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् एकत्र हजारों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ0 लोहिया की पुण्यतिथि पर आज राजधानी लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम लोहिया पार्क में हुआ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर में विधायक रविदास मेहरोत्रा ने डॉ0 लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों और अन्य प्रदेशों में भी समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में डॉ0 राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी गई।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां विनाशकारी हैं। संविधान से बनी हर चीज को यह उलटना चाहते हैं। यह वह लोग है जो नफरत की राजनीति करते हैं। वे भेदभाव करते हैं। यह वे लोग हैं जो धर्म जातियों को लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं।
    श्री यादव ने कहा कि किसी देश की मुद्रा का पतन, अर्थव्यवस्था के पतन का प्रतीक होता है। भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था की बदहाली के झूठे आंकड़ों की कितनी भी मोटी परत बिछा दें लेकिन दुनिया के सामने सच खुल ही जाता है। उन्होंने कहा कि जब सरकार यह कह रही है कि 5 ट्रिलियन डालर की एकोनामी है, अगर हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है तो आखिरकार हंगर इन्डेक्स पर हम कहां खड़े हैं। 105वां स्थान पर श्री यादव ने कहा रेलवे में सुधार की बड़ी-बड़ी बाते की गई थी। लेकिन परिणाम क्या निकला? कोई रिकार्ड तोड़ रही है तो पेपर लीक के बाद ट्रेन एक्सीटेंट।
    श्री यादव ने कहा कि कल जेपीएनआईसी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण से रोकना ठीक नहीं था। सरकार की बहाने बाजी उनकी नाकामी है। सुरक्षा की बात है तो जहां पेड़ पौधे हैं वहां जीवजंतु होंगे आज भी जेपीएनआईसी बिल्डिंग में समाजवादी सरकार का जो काम दिखाई देता है वह भाजपा के हर विकास को फीका कर रहा है। विकास भाजपा की आंखों में चुभता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जी से ज्यादा उत्पात कौन कर सकता है।
    डॉ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व नेता विरोधी दल श्री रामगोविन्द चौधरी, सांसद आरके चौधरी एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
    डॉ0 राममनोहर लोहिया को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख  थे डॉ0 मधु गुप्ता, मीरा वर्धन, पूर्व मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पूजा शुक्ला, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी के अतिरिक्त सर्वश्री उदयवीर सिंह, , हाजी डॉ0 हमजा बिलाल, नावेद अहमद, ज्योत्सना सिंह, शांति सिंह, हिमांशु तिवारी, ब्रजेश सिंह बैचलर, अनिल यादव मास्टर, प्रवेश कुमार, राजामान सिंह, विमल लोधी, शुभांगी द्विवेदी, जनार्दन यादव, समदर्शी, अश्वनी तिवारी, लता जायसवार, राज कुमार मौर्य, रंजीत यादव, अजय सिंह, अंनी प्रताप, बबलू खां, सोनू यादव, मोहम्मद रईस, अकील अहमद, फिरोज, उमाकांत, मोहन खान, सरवर अली, राम नाथ रावत, रईस अहमद, मनीष यादव, संतोष वर्मा, रिचा यादव, राजवीर सिंह, सुषमा निर्मल, ललिता राजपूत, जग्गी यादव, शिवम गोस्वामी, यशपाल, मुदित कपूर, करन कश्यप, डॉ0 दिवाकर यादव, एकलाख अहमद, मेहनाज खान, हर्षवर्धन, सुनील तंतुआ, इं0 अरविन्द यादव, अलाउद्दीन अंसारी, के.के. श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चंद्र, राधेश्याम सिंह, भानु प्रताप सिंह, मुकेश यादव आदि शामिल थे।
                    (राजेन्द्र चौधरी)
                      मुख्य प्रवक्ता




 

श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की दूसरी पुण्यतिथि पर

No comments

Thursday, October 10, 2024

 समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
        प्रकाशन/प्रसारण हेतु-    दिनांकः10.10.2024
    समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री एवं मुख्यमंत्री नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी जिला/महानगर मुख्यालयों समेत देश भर में समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया।
    मुख्य कार्यक्रम सैफई में नेताजी के समाधिस्थल पर हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के साथ नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पाण्डेय, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री अभय राम यादव (नेताजी के भाई), पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन, मैनपुरी से सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, अदिति, अर्जुन, आजमगढ़ से सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव, फिरोजाबाद से सांसद श्री अक्षय यादव, बदायूं से सांसद श्री आदित्य यादव, पूर्व सांसद श्री तेज प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मैनपुरी श्री अंशुल यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, विधायक श्री प्रदीप यादव, विधायक श्री आशू मलिक, चन्द्रदेवराम करेली, जासमीर अंसारी, विधायक जयप्रकाश अंचल, जयशंकर पाण्डेय, पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव, श्री राजेश यादव, पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव समेत बड़ी संख्या में सांसदों, विधायकों पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।























    नई दिल्ली में समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में नेताजी की दूसरी पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्य सभा सदस्य प्रो0 रामगोपाल यादव समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और नेताजी के संघर्ष और कार्यों को याद किया। 





    नेताजी के समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति के बड़े-बड़े उतार-चढ़ाव में नेताजी ने देश की राजनीति और समाज को दिशा देने का काम किया। नेताजी ने सैफई की धरती से संघर्ष करके राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाई और धरती पुत्र के नाम से जाने गये। नेताजी ने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक चेतना जगाने के लिए देश में लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का जो रास्ता दिखाया था उसी रास्ते पर सपा चल रही है। आज हम लोग संकल्प लेते हैं कि समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों को और आगे बढ़ाते हुए लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे।
    समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद श्री अरविन्द कुमार सिंह, सांसद वीरेन्द्र सिंह, पूर्व MLC डॉ0 मधु गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार मिश्रा ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 सपा राष्ट्रीय सचिव श्री रमेश प्रजापति, कृष्ण कन्हैया पाल, धर्मदत्त तिवारी, प्रदीप कुमार एडवोकेट, वरिष्ठ नेता विजय सिंह,ताराचंद, प्रदेश सचिव श्री अनिल सिंह बीरू, प्रेमा मिश्रा, प्रदीप कन्नौजिया, डॉ0 केडी सिंह पटेल, सिकन्दर यादव, श्री राहुल सेन, श्री संजय सविता विद्यार्थी, दीपक रंजन, धीरज यादव एडवोकेट,डॉ0 अभिषेक सिंह अम्बेडकरनगर, मंजीत यादव, ममता शर्मा, हसमुद्दीन अंसारी कुशीनगर, उत्तराखण्ड के कोषाध्यक्ष श्री एस.के. राय, मनीष सिंह, के.के. श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चन्द्र, राधेश्याम सिंह, श्री अमरजीत यादव महाराजगंज, अनिल यादव मास्टर, अब्दुल मन्नान, उस्मानी, महताब सिंह, गजेन्द्र सिंह, महेश चौरसिया, वंदना चतुर्वेदी, शाहीन फातिमा, निकहत सिद्दीकी, जान आलम खां, संतोष मिश्रा, राबिन सिंह यादव, राजेश पाल, इं0 राज सिंह यादव, विजय बहादुर यादव, मधु यादव, रेखा राव, सनी कन्नौजिया, सुभाष मौर्या, संदीप यादव, परवेज आलम, गुफरान, सलाउद्दीन, सद्दाम, प्रो0 धर्मेन्द्र यादव, प्रो0 भानू प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा, गजेन्द्र मिश्रा, जावेद आलम, राकेश प्रताप सिंह, आरिफ खां, कैसर जमाल, मुकेश यादव, देश राज सिंह, विक्की सोनकर, जयपाल यादव, प्रदीप यादव गाजीपुर, अजय अर्कवंशी, करन सिंह यादव, मनीष शर्मा, कैलाश पहलवान, अर्सलान खां, ब्रज किशोर यादव, डॉ0 रितेश यादव,ऋषभ यादव,सतेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश यादव, दारा सिंह, रंजीत यादव, दिलीप यादव, कुलदीप रावत, अंकित यादव, नितेश यादव, हरिकेश प्रधान, ऋषभ तिवारी, प्रमोद निषाद, प्रभात सिंह, राम प्रताप यादव, वीरेन्द्र कुमार, रजनीश कुमार, ओम प्रकाश यादव, शिल्पी लोधी, उमाशंकर यादव, टीडी सिंह, शिवम सिंह, मोहम्मद अरमान समेत अन्य लोग शामिल रहे।
            (राजेन्द्र चौधरी)
              मुख्य प्रवक्ता

महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

No comments

Thursday, October 12, 2023

 महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।


 माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने लोहिया पार्क, लखनऊ में डॉ राममनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन।

 





भारतीय स्वतंत्रता के लोकनायक, महान समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर ‍सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

No comments

Wednesday, October 11, 2023

 भारतीय स्वतंत्रता के लोकनायक, महान समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर ‍सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

समाजवादी पार्टी राजनैतिक दल नहीं है केवल, समाजवादी पार्टी एक आंदोलन है, आंधी है।

 

JPNIC पर ताला डालकर भी समाजवादियों को नहीं रोक पाई अहंकारी सरकार।  माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने JPNIC में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।





माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर JPNIC, लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।





तानाशाहों के ताले जेपी, लोहिया और नेताजी के विचारों वाले समाजवादियों को नहीं रोक सकते।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर JPNIC, लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।







लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के दिन आज गोमतीनगर, लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपी एनआईसी) में स्थापित जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने से रोके जाने की भाजपा सरकार की साजिश को ठुकराते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को गेट लांघकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आपातकाल के विरोध में सम्पूर्णक्रांति के नायक श्री जयप्रकाश नारायण जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने जाना पड़ा।
    इस अवसर पर मौजूद हजारों युवाओं, अधिवक्ताओं तथा अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं ने जयप्रकाश नारायण अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाएं जिससे पूरा वातावरण गूंज गया। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षों के साथ नगर निगम के पार्षद, प्रदेशीय पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान विधायक, पूर्व सांसद, जिला एवं महानगर अध्यक्ष भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
    हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेपी जी की जयंती पर उनके नाम पर समाजवादी सरकार में बने स्मारक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था। समाजवादी पार्टी द्वारा इस सम्बंध में प्रशासन को सूचित कर दिया गया था। लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर माल्यार्पण की अनुमति रद्द करने के साथ जेपी एनआईसी में ताला बंद कर दिया गया और उसको टीन शेड से ढंग दिया गया। जेपी एनआईसी सेंटर के पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
    जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जेपीएनआईसी के गेट पर पहुंच गए। माल्यार्पण के लिए श्री अखिलेश यादव समाजवादी लोक जागरण अभियान रथ से जेपीएनआईसी गेट पहुंचे। श्री अखिलेश यादव के पहुंचते ही जोश से लबरेज सपाई नारेबाजी करने लगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव भी रथ से उतरकर गेट की तरफ बढ़े और गेट लांघकर अंदर जाकर लोक नायक श्री जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। दुःखद बात तो यह थी कि जयप्रकाश जी की प्रतिमा को काले कपड़े से ढंककर बांध रखा था। श्री यादव ने उसे हटाकर माल्यार्पण किया। स्मारक जगह-जगह टूटा-फूटा था और अंधेरा था।
    इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल केन्द्र का उद्घाटन किया था। समाजवादी लोग सम्पूर्ण क्रांति के नायक श्री जयप्रकाश नारायण जी की जयंती मनाते हैं। पहले की तरह इस बार भी हम लोग आये थे, लेकिन पता नहीं क्यों सरकार ने टीन शेड के साथ ताला लगाकर गेट बंद कर दिया। समाजवादी लोग चाहते है कि देश जयप्रकाश जी के संघर्ष को जाने।
    इस अवसर पर एकत्र लोगों का कहना था कि भाजपा सरकार द्वारा आज जेपी एनआईसी में लोकनायक जयप्रकाश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव को रोकना अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। यह स्वयं उन भाजपा नेताओं का भी अपमान है जो जेपी जी के नेतृत्व में इमरजेंसी का विरोध करते हुए जेल गए थे।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में परिवर्तन की जरूरत है। जनता को भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। जनता की ताकत से ही लोकतंत्र, समाजवाद और संविधान बचेगा। भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। लोगों की आवाज दबाकर आजादी छीन रही है। जयप्रकाश नारायण जी ने सम्पूर्ण क्रांति का नारा दिया था। जब उस समय देश में चरम सीमा पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी थी। जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर जनता एकजुट हो गयी। आपातकाल लगा। उनके साथ बहुत बड़ी संख्या में नेता और जनता जेल गए। कई लोग कई वर्षों जेल में रहे। उनका संदेश था कि संपूर्णक्रांति के बगैर कुछ नहीं हो सकता है। भाजपा के लोग ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को भी याद करने देने में रोड़ा बने हुए है।
    श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपयों से बना विश्वस्तरीय स्मारक बर्बाद कर दिया। करोड़ों की मशीने खराब हो रही है। सरकार टीन लगाकार क्या छिपाना चाहती है? उन्होंनेे कहा कि लोकतंत्र में जनता की शक्ति सबसे बड़ी है। जनता की ताकत के आगे सरकार की शक्ति नहीं बचेगी। इस बात का दुःख है कि सरकार ने पुलिस लगाकर लोकतंत्र के महानायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका। भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इस म्यूजियम में जयप्रकाश नारायण के जीवन, संघर्ष की गाथा है। लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेंगे। जेपीएनआईसी में हुए नुकसान की जिम्मेदार सरकार है।



 

Don't Miss
© 2019 - समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश all rights reserved
YADUVANSHI GROUP के द्वारा डिज़ाइन