"हार के डर से हिंसा का सहारा लेना भाजपा की पुरानी रणनीति है।"
दिखावटी कानून-व्यवस्था की जगह अगर सरकार सच में पुख्ता इंतजाम करे तो सब सही हो जाएगा, लेकिन ऐसा तभी होगा जब ये सरकार चाहेगी।
चुनाव का आना और साम्प्रदायिक माहौल का बिगड़ जाना, ये इत्तफ़ाक़ नहीं है। जनता सब समझ रही है। हार के डर से हिंसा का सहारा लेना किसकी पुरानी रणनीति है, सब जानते हैं। ये उप चुनाव की दस्तक है।
दिखावटी क़ानून-व्यवस्था की जगह अगर सरकार सच में पुख़्ता इंतज़ाम करे तो सब सही हो जाएगा लेकिन ऐसा होगा तब ही जब ये सरकार चाहेगी।
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"समाजवादी व्यवस्था से ही मिटेगी ग़रीबी व पढ़ाई में ख़त्म होगा भेदभाव।"
डॉ. राममनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को गोमतीनगर लोहिया पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोहिया के सपनों का समाजवादी भारत वनाने का सपना पूरा करने का संकल्प लिया। कहा कि लोहिया ने देश में हर तरह के भेदभाव के खात्मे और जाति तोड़ने का आह्वान किया था व सप्तक्रांति के माध्यम से समाज में खुशहाली का रास्ता दिखाया था।
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने पहलवानों को बांटे इनाम
"श्रद्धेय नेताजी ने जीवनभर कुश्ती व खेलों को बढ़ाया।"
कुश्ती हमारी संस्कृति च परंपरा से जुड़ी है। देश के इस पुराने खेल का वर्णन रामायण-महाभारत में भी मिलता है। स्वयं श्रीकृष्णने 12 साल की आयु में एक बड़े नामी पहलवान को हराया था। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का कुश्ती से बहुत लगाव था। सपा पहलवानों की पार्टी है। अब मिट्टी में कुश्ती की जगह मैट पर कुश्ती कराने के लिए सपा मैट उपलब्ध कराएगी।
— माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं,
दस, पंद्रह हज़ार लोगों की भीड़ इस Super Star नेता के इर्द गिर्द हर वक्त रहती है,
लेकिन श्री अखिलेश यादव जी के कद के मुकाबले उनकी सुरक्षा व्यवस्था उतनी ही ज्यादा खराब है,
किसी भी व्यक्ति के लिए उन तक पहुंचना और उन्हें छू लेना बहुत आसान है,
जो कि श्री अखिलेश यादव जी की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है,
जबकि लखनऊ में छोटे छोटे मंत्रियों के पास केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा प्रदत्त भारी भरकम सुरक्षा है,
दिन पर दिन बढ़ते हादसों को देखते हुए श्री अखिलेश यादव जी को भारत सरकार द्वारा तत्काल Z Plus की सुरक्षा के साथ NSG सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।
- समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता
वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत, अभिनन्दन है।
समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश all rights reserved