समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश आपका हार्दिक अभिनंदन करती हैं
॥ युवा सोच ॥
॥ युवा जोश ॥

॥ समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद ॥

श्रध्देय नेताजी अमर रहें | डॉ. लोहिया अमर रहें
जनेश्वर मिश्र अमर रहें | श्री अखिलेश यादव ज़िंदाबाद
॥ असली साथ ॥
॥ असली विकाश ॥

Responsive Ad Slot

॥ श्रद्धेय नेताजी अमर रहें ॥


नई खबर

latest

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की 85वीं जयंती पर मुख्य कार्यक्रम आज सैफई में हुआ।

 समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की 85वीं जयंती पर मुख्य कार्यक्रम आज सैफई में हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने नेताजी की जन्मभूमि सैफई में नेताजी की याद में भव्य स्मारक बनाने के लिए भूमि पूजन किया। यह स्मारक 8.3 एकड़ भूमि पर नेताजी की समाधिस्थल पर तैयार किया जाएगा।



    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज के दिन हम सभी लोग नेताजी को याद कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का धन्यवाद और आभार। उन्होंने कहा कि नेताजी न कभी सैफई को भूले और न अपने लोगों को भूले। नेताजी ने जीवन भर धरती पर संघर्ष किया। धरती पर चोट खाकर धरती पुत्र बने। नेताजी ने संघर्ष के तमाम साथियों को हमेशा याद रखा और उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि तमाम लोगों से विचार विमर्श और दुनिया भर के समाज सुधारकों के स्मारकों के बारे में जानने के बाद तय किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के स्मारक की तर्ज पर सैफई में नेताजी की याद में भव्य स्मारक बनाया जाएगा। नेताजी जिस मिट्टी में पैदा हुए, पले-बढ़े और ऊंचाईयों तक पहुंचे उसी मिट्टी पर नेताजी का ऐतिहासिक स्मारक बन रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी का स्मारक बनने के बाद यह स्थान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्थान बनेगा। यह प्रकाश स्तम्भ की तरह काम करेगा।    
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने अपने जीवन में ऐसे-ऐसे फैसले लिए जिसने देश की राजनीति को मोड़ने का काम किया है। हर समाजवादी के पास नेताजी की कुछ न कुछ यादें हैं, उनका नेताजी  का साथ रहा है। नेताजी ने हम सभी लोगों को जो राजनीतिक, सामाजिक रास्ता दिखाया है उसी रास्ते पर चल कर समाजवादी पार्टी को ऊंचाईयों पर पहुंचाएं। यहीं नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश के सामने जब भी संकट आया। नेताजी और समाजवादियों ने आगे बढ़कर देश को बचाने का काम किया है। समाजवादी लोग नेताजी से प्रेरणा लेकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
    राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि आज समाजवादियों के लिए बहुत बड़ा दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने शुभमुहूर्त में नेताजी की याद में मेमोरियल का शिलान्यास किया। यह विश्वविख्यात और प्रेरणादायक होगा। यह स्मारक अनन्त काल तक अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों और लाखों समाजवादियों को प्रेरणा देने का काम करेेगा। नेताजी जो काम शुरू किया था उसे आगे बढ़ाना है। किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को उनको हक और सम्मान दिलाना है।
    राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादियों ने गरीबो, किसानों नौजवानों और अन्य सभी वर्गों के लिए लड़ाई लड़ी है। नेताजी ने संघर्ष के बल पर राजनीतिक ऊंचाईयों को हासिल किया। नेताजी जब-जब सŸाा में आए बहुत काम किया। दवाई, पढ़ाई, सिंचाई मुफ्त किया। गरीबों के लिए कल्याणकारी, जनहितकारी योजनाएं चलाई। श्री अखिलेश यादव नेताजी का सपना पूरा करेंगे। श्री अखिलेश यादव ने सरकार के दौरान नेताजी के तर्ज पर काम किया है। बिजली, सड़क, शिक्षा, गरीबों के लिए काम किया है।
    पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नेताजी अपने-पराए सबका दिल जीतना जानते थे। वे सम्मान देना और दिलाना भी जानते थे। पैसा कभी चुनाव नहीं जिताता है, संगठन के बूते लड़ा जाता है। उनके बताए रास्ते पर चलना बड़ी श्रद्धांजलि होगी। जब नेताजी का स्मारक बनकर तैयार होगा तो बहुत भव्य होगा।  
    मैनपुरी से सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि नेता जी के विचार हमेशा हमारे और आने वाली पीढ़ियों के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी के व्यक्तित्व के बारे में जितना बात की जाय कम है। उनके लिए सबसे प्रिय समाजवादी पार्टी और समाजवादी परिवार था। नेताजी स्वयं में एक क्रांति थे। ऐसी क्रांतियां हम सबके जेहन में जीवित रहेगी। आज हम लोगों को संकल्प लेकर जाना है। कोई भी परिस्थति आ जाय, हम लोगों को खुद को पीछे कर समाजवादी पार्टी को बढ़ाना है। मजबूत करना है।
    इस अवसर पर सर्वश्री किरनमय नंदा, रामजी लाल सुमन, नरेश उत्तम पटेल, रामअचल राजभर, माता प्रसाद पाण्डेय, अवधेश प्रसाद, रामगोविन्द चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, राजेन्द्र चौधरी, अभयराम, धर्मेन्द्र यादव, तेज प्रताप यादव, अक्षय यादव, नारद राय, पवन पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, जूही सिंह, आशु मलिक, जासमीर अंसारी, मुकुल यादव, अनुराग यादव, डॉ0 राजपाल कश्यप, उमर अली, सोबरन सिंह यादव, अंशुल यादव एवं अशोक यादव आदि प्रमुख नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और नेताजी को याद किया।
    श्री अखिलेश यादव ने नेताजी के पुराने साथियों एवं वरिष्ठ समाजवादी नेताओं को भी सम्मानित किया। प्रदेश महामंत्री श्री जयशंकर पाण्डेय द्वारा लिखित नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव पर पुस्तक का विमोचन हुआ।
          (राजेन्द्र चौधरी)
            मुख्य प्रवक्ता




 

Newer Post अगली खबर Older Post Home
Don't Miss
© 2019 - समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश all rights reserved
YADUVANSHI GROUP के द्वारा डिज़ाइन