समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश आपका हार्दिक अभिनंदन करती हैं
॥ युवा सोच ॥
॥ युवा जोश ॥

॥ समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद ॥

श्रध्देय नेताजी अमर रहें | डॉ. लोहिया अमर रहें
जनेश्वर मिश्र अमर रहें | श्री अखिलेश यादव ज़िंदाबाद
॥ असली साथ ॥
॥ असली विकाश ॥

Responsive Ad Slot

॥ श्रद्धेय नेताजी अमर रहें ॥


नई खबर

latest

समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में आज समाजवादी आंदोलन के महानायक डाॅ0 राममनोहर लोहिया का जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया गया




समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में आज समाजवादी आंदोलन के महानायक डाॅ0 राममनोहर लोहिया का जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया गया। आज के ही दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दे दी गई थी। उन पर केन्द्रीय विधानसभा में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बम फेंकने का आरोप था। उनकी स्मृति में आज शहीदी दिवस भी मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने क्रांतिकारी महापुरूषों के चित्रों और डाॅ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
   श्री अखिलेश यादव ने अपने देश प्रेम और बलिदान से प्रेरणा की युगांतर गाथा लिखने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर शत-शत नमन करने के साथ आत्मिक श्रद्धांजलि दी।
   श्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 राममनोहर लोहिया को अपनी भावांजलि देते हुए कहा कि देश की राजनीति में कितना भी परिवर्तन आ गया, फिर भी आज नए सिरे से लोहिया जी की जरूरत महसूस की जा रही है। लोहिया जी ने हमें सिखाया कि हमें अपना काम करते रहना चाहिए वहां भी जहां इसकी कद्र न हो।
   श्री यादव ने कहा कि समाजवाद, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव भारतीय संविधान की मूलभावना है। समाजवादी पार्टी समानता, सम्पन्नता एवं सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। आज सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र को हैं। डाॅ0 लोहिया की विचारधारा को ताकत देने के लिए समाजवादी पार्टी सतत् संघर्षशील हैं।

Newer Post अगली खबर Older Post Home
Don't Miss
© 2019 - समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश all rights reserved
YADUVANSHI GROUP के द्वारा डिज़ाइन