॥ समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश ज़िंदाबाद ॥
सोमवार, अप्रैल 14, 2025 7:54:38 AM
॥ युवा सोच ॥
॥ युवा जोश ॥


श्रध्देय नेताजी अमर रहें | डॉ. लोहिया अमर रहें
जनेश्वर मिश्र अमर रहें | श्री अखिलेश यादव ज़िंदाबाद
॥ विकास की बहार ॥
॥ समाजवादी सरकार ॥

Responsive Ad Slot

॥ श्रद्धेय नेताजी अमर रहें ॥


राष्ट्रीयता और समाजवाद की पहचान बनी सैफई। 158 फिट ऊंचा समाजवादी झंडा फहराया गया

Shri mulayam Singh Yadav ji | Shri Akhilesh Yadav ji | Shri Deepnarayan Singh Yadav ji | Shri Chandrapal Singh Yadav ji | Yaduvanshi Chandraprakash Yadav
राष्ट्रीयता और समाजवाद की पहचान बनेगी सैफई, गणतंत्र दिवस पर सपा ने लहराया 158 फीट ऊंचा तिरंगा

समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता जी मुलायम सिंह यादव की जन्मभूमि सैफई समाजवाद और राष्ट्रीयता की पहचान बनेगी। सैफई को नई पहचान दिलाने की पहल उनके बेटे व समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने की है। अखिलेश की पहल पर शुक्रवार को सैफई महोत्सव परिसर में 158 फीट ऊंचा समाजवादी पार्टी का झंडा फहराया गया। वहीं, इस मौके पर उक्त स्थान पर29 लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
महोत्व परिसर मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने समाजवादी झंडा फहराया। इससे महोत्सव परिसर का आकर्षण तो बढ़ा ही साथ ही सैफई की पहचान में भी चार चांद लग गए। करीब 158 फीट की ऊंचाई पर फहराए गए इस झंडे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बनवाया गया था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसी साइज का तिरंगा यहां फहराया जाएगा ।

इस मौके पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने बताया कि इस समाजवादी झंडे को फहराये जाने से सैफई को एक नई पहचान मिलेगी। महोत्सव परिसर में ही हनुमान जी की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। 26 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक समारोह कार्यक्रम के लिए सैफई में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले वे यहां तिरंगा फहराएंगे। तेज प्रताप ने बताया कि तिरंगा फहराने का स्थान इस तरह से चुना गया कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों की नजरों तक पहुंच सके। तिरंगे वाले स्थान के एक ओर हनुमान जी का मंदिर जहां बड़ी संख्या में दर्शन के लिए लोग आते हैं। वहीं, दूसरी ओर क्लॉक टावर लाइब्रेरी स्थापित है। इस लिहाज से सैफई आने वाले किसी भी व्यक्ति को वहां बहुत कुछ देखने को मिल सकता है।

~ यदुवंशी चंद्रप्रकाश यादव ईशानगर
WhatsApp & Mob. +91-8517863072
Website: www.mychandraprakashyadav.blogspot.in/
Facebook: https://www.facebook.com/chandraprakashyadavjee/
Instagram: https://www.instagram.com/chandraprakashyadav1/
Pinterest: https://www.pinterest.com/1chandraprakash/
Twitter: https://www.twitter.com/2chandraprakash/
Don't Miss
© 2019 - 2025 समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश all rights reserved
YADUVANSHI GROUP के द्वारा डिज़ाइन