समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश आपका हार्दिक अभिनंदन करती हैं
॥ युवा सोच ॥
॥ युवा जोश ॥

॥ समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद ॥

श्रध्देय नेताजी अमर रहें | डॉ. लोहिया अमर रहें
जनेश्वर मिश्र अमर रहें | श्री अखिलेश यादव ज़िंदाबाद
॥ असली साथ ॥
॥ असली विकाश ॥

Responsive Ad Slot

॥ श्रद्धेय नेताजी अमर रहें ॥


नई खबर

latest

आज़ाद भारत में राजनीतिक परिवर्तन के जनक और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन! ~समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश

आज़ाद भारत में राजनीतिक परिवर्तन के जनक और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन! CPY +91-8517863072




।। CPY  +91-8517863072 ।। 
        समाजवादी आंदोलन के महानायक डाॅ0 राममनोहर लोहिया की 52वीं पुण्यतिथि पर आज राजधानी लखनऊ में चैक तथा लोहिया संस्थान स्थित डाॅ0 राममनोहर लोहिया जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य कार्यक्रम डाॅ0 राममनोहर लोहिया पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में सम्पन्न हुआ जिसमें डाॅ0 लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर डाॅ0 ऊषा किरण एवं श्री आरएस यादव द्वारा सम्पादित ‘डाॅ0 लोहिया और समाजवाद‘ पुस्तक का विमोचन भी श्री अखिलेश यादव के द्वारा किया गया।
      इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन समाजवादियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। डाॅ0 लोहिया ने भेदभाव मिटाने का जो सपना देखा था उसे हम सच करेंगे। उनकी सप्तक्रांति की विचारधारा से ही देश में खुशहाली आएगी। आज देश में गांधीजी, डाॅ0 राममनोहर लोहिया और डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के बताए रास्ते और सिद्धांतो पर चलकर समाज में खुशहाली लाई जा सकती है। हम उनके सिद्धांतो और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।
      श्री यादव ने कहा समाजवादी पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ती रही हैं। आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। किसान दुःखी है, नौजवान परेशान है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। मंहगाई से आम जनता त्रस्त है।
     श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसी की भी हत्या हो सकती हैं। कहीं पर पुलिस हत्या कर दे रही है तो कहीं लूट के बहाने हत्या हो रही है या फिर पीट-पीट कर हत्या हो रही है। अब लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। भाजपा सरकार ने प्रदेश को पूरी तरह से अराजकता में ढकेल दिया है।
      श्री यादव ने पुष्पेन्द्र यादव के एनकाउण्टर को हत्या बताते हुए कहा कि पुलिस को बताना चाहिए कि पुष्पेन्द्र की मौत कहां हुई। गाड़ी की सीट पर खून था, उसे जिंदा रहते मारा गया या मृत होने पर गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जी गोरखपुर में थे तभी वहां जेल में कैदियों ने हंगामा कर दिया। 8 घंटे तक यह हंगामा चला। अब जेल में भी अन्याय हो रहा है।
      श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बुन्देलखण्ड में सूखा से किसान परेशान था फिर बारिश का कहर आ गया। फसलें चैपट हो गई है। उड़द-मूंग की फसल खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि हम दीवाली मनाने जा रहे हैं। बाजार चीनी पटाखों और झालरों से पटा है। जब चीन से सब कुछ आएगा तो मेक इन इण्डिया का क्या होगा? श्री यादव ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। उसने सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। डाॅ0 लोहिया ने भारत की आजादी के संघर्ष में और स्वतंत्र भारत में जनसमस्याओं को लेकर चलाए आंदोलनों के दौरान काफी यातनाएं सहन की थी। स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को स्थापित करने के लिए वे जीवनपर्यन्त संघर्षशील रहे।
       आज़ाद भारत में राजनीतिक परिवर्तन के जनक और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन!


Newer Post अगली खबर Older Post Home
Don't Miss
© 2019 - समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश all rights reserved
YADUVANSHI GROUP के द्वारा डिज़ाइन